मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर थाना रामराज स्थित पेट्रोल पंप के समीप पानी से भरे टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार शाहनवाज (22) की मौत हो गई।
मीरापुर के गांव खेड़ी सराय निवासी शाहनवाज बाइक पर सवार होकर रामराज से मीरापुर जा रहा था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो बाइक सवार मीरापुर की ओर से रामराज की ओर जा रहे एक पानी से भरे टैंकर की चपेट में आ गया। बाइक सवार के सिर से टैंकर का पहिया उतर गया, जिस कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।











Discussion about this post