मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन के सदर बाजार में व्यापारी को सस्ती टाइल्स दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानसठ रोड हरि वृंदावन सिटी निवासी प्रमोद कुमार सदर बाजार में टाइल्स का व्यापार करते हैं। उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि वह व्हाइट हाउस कंपनी का मालिक बोल रहा है। उसकी कंपनी बंद हो चुकी है, लेकिन वह अपने परिचित की कंपनी भावेश ट्रेडिंग के नाम से टाइल्स का व्यापार कर रहे हैं। वह उन्हें सस्ती टाइल्स दिला सकते हैं। इसकेे बाद टाइल्स मंगाना तय कर लिया गया।
इसके लिए दस हजार रुपये भी खाते में जमा करा दिए, लेकिन दस हजार रुपये कम बताते हुए और रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद कई बार में चार लाख 6 हजार रुपये जमा करा दिए गए। इसके बाद न तो टाइल्स भेजी। न ही फोन रिसीव किया गया। बाद में पता चला कि जिस खाते में रुपये जमा कराए, वह खाता करण खैर के नाम से है। पीड़ित व्यापारी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।











Discussion about this post