मुजफ्फरनगर। जिले के चरथावल थाना क्षेत्र स्थित दूधली गाँव के ग्राम प्रधान शोभित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। किसान मजदूर संघ के तहसील अध्यक्ष राजू कुमार ने प्रधान पर रिवॉल्वर से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
राजू कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दूधली गन्ना क्रय केंद्र प्रथम पर अपने गन्ने का हिसाब करने तोल बाबू के पास गए थे। दोपहर करीब 1 बजे ग्राम प्रधान शोभित अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और उन्हें गाली-गलौज करने लगा।
शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रधान शोभित ने अपनी रिवॉल्वर निकालकर उन पर जान से मारने की तीन बार कोशिश की। राजू कुमार ने आरोप लगाया कि प्रधान ने उन्हें छह की छह गोलियां मारने की धमकी दी।
राजू कुमार ने बताया कि प्रधान ने उनसे कहा कि वह चकबंदी के नक्श 23 को निरस्त कराने के लिए सबसे ज्यादा कोशिश कर रहे हैं। प्रधान ने उन्हें यह भी धमकी दी कि उनका खेत प्रधान के खेत के बराबर में है, इसलिए वह उन्हें अपने खेत में नहीं घुसने देंगे और वहीं जान से मार देंगे।
राजू कुमार ने प्रधान शोभित से अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।










Discussion about this post