कोलकाता। पश्चिम बंगाल के ताहेरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली में मौसम ने खलल डाल दिया है। शनिवार को घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर ताहेरपुर में लैंड नहीं कर पाया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से इसे वापस कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा।
वीडियो कॉल से जुड़ेंगे पीएम मोदी-
मिली जानकारी के अनुसार, ताहेरपुर में बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जमा थे। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग न हो पाने की स्थिति में अब प्रधानमंत्री ने निर्णय लिया है कि वह रैली स्थल पर मौजूद लोगों को वीडियो कॉल या वर्चुअल माध्यम के जरिए संबोधित करेंगे।
कोहरे का व्यापक असर-
उल्लेखनीय है कि आज सुबह से ही पश्चिम बंगाल समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली की ही तरह कोलकाता और आसपास के इलाकों में भी विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई है, जिससे हवाई यातायात पर व्यापक असर पड़ा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री लोगों को निराश नहीं करना चाहते, इसलिए वे तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर अपना संदेश जनता तक पहुंचाएंगे।











Discussion about this post