मेरठ। थाना कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम मोहल्ले में एक कपड़ा व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी देने से मना करने पर आरोपी युवक और उसके दो साथी व्यापारी के घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने के बाद अचानक फायरिंग कर फरार हो गए। यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई।
व्यापारी ने बताया कि अजीन नामक युवक कई दिनों से उसके मोबाइल पर कॉल करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। जब उसने रंगदारी देने से इंकार किया तो अजीन अपने दो साथियों के साथ व्यापारी के घर पहुंचा। गाली-गलौज के बाद अचानक फायरिंग हो गई। व्यापारी के भाइयों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी है। पुलिस ने अजीन सहित तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला रंगदारी से अधिक आपसी लेनदेन का नजर आ रहा है, लेकिन जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।











Discussion about this post