नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच डिजिलॉकर पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार, सीबीएसई की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बहुत जल्द आने वाला है।
हालांकि, अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। पिछले वर्षों के रूझानों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि परिणाम 15 मई 2025 तक जारी किए जा सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।











Discussion about this post