मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में जल निकासी एवं यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए किए गए विकास कार्यों के तहत सोमवार 14 जुलाई 2025 को दो वार्डों में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आठ सीसी सड़कों एवं एक नाले का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा संगठन के पदाधिकारी, सभासद, और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों को विकास की सौगात देने और जनसमस्याओं को समझने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। वार्ड संख्या 17 के कूकड़ा में मीनाक्षी स्वरूप और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पांच सीसी सड़कों और लगभग 30 मीटर लंबे नाले के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि इस नाले के निर्माण से कूकड़ा की तीन बस्तियों को बेहतर जल निकासी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पालिका के विभिन्न मदों से प्राप्त 80 लाख रुपये की लागत से ये विकास कार्य पूरे किए गए हैं। पालिका विस्तारित क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और यह प्रयास उसी दिशा में एक कदम है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय सभासदों और नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, महामंत्री सुशील गोयल, सभासद प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अनुज कुमार, सभासद पति ललित कुमार, विजय प्रजापति, लोकेश बंसल, विपिन कुमार, शिवकुमार, और अन्य कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित रहे।
इसके बाद, वार्ड संख्या 26 में मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने घास मंडी, ब्रह्मपुरी, और अंसारी रोड लिंक मार्ग पर 65 लाख रुपये की लागत से बनी तीन सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। स्थानीय नागरिकों ने सभासद देवेश कौशिक के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, सभासद प्रशांत गौतम, रविंद्र चौधरी, आदेश गौतम, प्रमोद त्यागी, दिनेश पुंडीर, प्रदीप त्यागी, संजय त्यागी, शैल कौशिक, सीमा शर्मा, अलका गर्ग, माला सिंघल, रंजना शर्मा, विनोद शर्मा, और अन्य नागरिक मौजूद रहे।
लोकार्पण के बाद, मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप अंसारी रोड पर जनसंपर्क करते हुए नावल्टी चौराहे पर पहुंचे और वहां ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर जल निकासी की समस्याओं को समझा और उनके सुझाव मांगे। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा, “हम शहरी जल निकासी को सुव्यवस्थित बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। इसके लिए एक वृहद कार्ययोजना पर काम चल रहा है। हम व्यापारियों से अपील करते हैं कि नालों पर अतिक्रमण न करें और उनमें थर्माकोल, प्लास्टिक वेस्ट, या पॉलिथीन जैसा कचरा न डालें।” इस दौरान सभासद देवेश कौशिक, सभासद पति शोभित गुप्ता, भाजपा नेता प्रवीण खेड़ा, और अन्य संगठन पदाधिकारी व स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे।










Discussion about this post