नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सचिवालय से अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली के वासुदेव घाट पहुंचीं। यहां सीएम रेखा गुप्ता ने पूरी कैबिनेट के साथ यमुना आरती की।
सीएम रेखा और अन्य सभी मंत्री दिल्ली सचिवालय पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पहली कैबिनेट बैठक होने वाली है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा यमुना आरती में शामिल होने वासुदेव घाट पहुंचे।
सीएम रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पहुंचीं हैं। यहां वह यमुना आरती में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘ हम सभी वादे पूरे करेंगे, ‘विकसित दिल्ली’ की दिशा में काम करेंगे।’
वासुदेव घाट पर यमुना आरती की तैयारियां चल रही हैं, क्योंकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आरती में शामिल होंगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सचिवालय पहुंचीं, जहां वह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी। शाम पांच बजे वह वासुदेव घाट, यमुना बाजार का दौरा करेंगी। शाम 7:00 बजे वह दिल्ली सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी।
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जिम्मेदारियां बहुत हैं, लेकिन हमें खुशी है कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे। हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को दिल्ली में लाएंगे।
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आज नई शुरूआत का दिन है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए होटल पहुंचीं।
भाजपा नेता रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि ये ऐतिहासिक दिन है। 27 साल बाद कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बाद दिल्ली में नई किरण आई है। इसके लिए दिल्लीवालों को बधाई। बहनों और माताओं को भी बधाई, महिला मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं का सम्मान किया है।











Discussion about this post