अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने की तैयारियों का जायज़ा लेने अयोध्या पहुंचे, जिसमें कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के ऊपर भगवा झंडा फहराकर झंडा फहराने की रस्म का उद्घाटन करेंगे।
उनका एयरपोर्ट से साकेत महाविद्यालय तक हेलीकॉप्टर से पहुंचना प्रस्तावित है। साकेत महाविद्यालय से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक भव्य रोड शो भी आयोजित होगा। रोड शो के एक किमी लंबे रामपथ को आठ जोन में विभाजित किया गया है।
हर ज़ोन में सेल्फ़-हेल्प ग्रुप की महिलाएं पारंपरिक तरीके से थाली, आरती, माला और नमस्कार मुद्रा के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी। ज़िला प्रशासन ने अलग-अलग समुदायों और ग्रुप की महिलाओं को यह काम सौंपा है।
व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया-
ध्वजारोहण समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। पुलिसकर्मी जगह-जगह पर तैनात हैं। एडीजी जोन सुजीत पांडेय ने ध्वजारोहण कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस लाइन में उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कार्य-व्यवहार और कर्तव्यों का बोध कराया।
बताया कि अपनी तैनाती स्थल पर मुस्तैदी से डटे रहें। आगंतुकों से उत्तम व्यवहार करते हुए उन्हें जारी गाइडलाइन से अवगत कराएं। अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखें। उन्होंने राम मंदिर परिसर, साकेत महाविद्यालय व अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।











Discussion about this post