मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ को बड़ी सौगात दी। उन्होंने शहर में एक नई टाउनशिप की आधारशिला रखी और कहा कि यह योजना मेरठ के भविष्य की तस्वीर पूरी तरह बदल देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, आज मेरठ में न्यू टाउनशिप की नींव रखी गई है और अब नए मेरठ की तस्वीर जल्द ही सभी के सामने होगी। यह योजना मेरठ के नागरिकों के लिए आधुनिक और सस्ती जीवनशैली लेकर आएगी।
सीएम योगी ने बताया कि इस टाउनशिप में आवासीय, औद्योगिक और कमर्शियल योजनाएं एक ही स्थान पर विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य लोगों को रोजगार, व्यापार और रहने की सहूलियत एक ही ज़ोन में देना है, जिससे मेरठ को एक नया पहचान मिलेगी।
इस योजना के तहत लोगों को सस्ते दामों में घर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही यह परियोजना मेरठ के स्मार्ट सिटी विज़न को भी गति देगी। मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में मेरठ एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में अधिकारियों और आम जनता की बड़ी भागीदारी रही। शहरवासियों ने मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे मेरठ के सुनहरे भविष्य की शुरुआत बताया।











Discussion about this post