नई दिल्ली। कांग्रेस नेता द्वारा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के वजन को लेकर की गई टिप्पणी पर हंगामा हो गया है। लोगों ने कांग्रेस नेता को आड़े हाथों ले लिया है। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस नेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और भाजपा ने पूरी कांग्रेस को ही निशाने पर ले लिया। इस दौरान भाजपा ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में कांग्रेस नेता ने लिखा कि ‘रोहित शर्मा एक मोटे खिलाड़ी हैं! उन्हें अपना वजन कम करने की जरूरत है। बेशक वह भारत के अब तक के सबसे बेअसर कप्तान हैं।’ डॉ. शमा मोहम्मद के इस पोस्ट पर यूजर्स भड़क गए। एक पाकिस्तानी खेल पत्रकार ने भी कांग्रेस नेता के इस पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की और रोहित शर्मा को विश्वस्तरीय खिलाड़ी बताया। हालांकि कांग्रेस नेता फिर भी नहीं मानी और उन्होंने फिर से रोहित की आलोचना की और रोहित शर्मा को एक औसत दर्जे का कप्तान बताया और कहा कि वे सिर्फ भाग्यशाली हैं कि वे भारतीय टीम के कप्तान हैं।











Discussion about this post