सहारनपुर : सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संभल के सीओ अनुज चौधरी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश भिखारी बनने की कगार पर है।
साल में 52 जुमा और होली के एक त्योहार पर बयान देकर सुर्खियों में आए संभल के सीओ अनुज चौधरी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया है। सांसद इमरान ने कहा कि जब पुलिस अधिकारी ही ऐसे बयान देंगे तो सौहार्द कैसे बनेगा। सौहार्द की उम्मीद किससे करें। ऐसा बयान देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने कहा कि सीओ अनुज चौधरी ने बयान दिया है कि साल में 52 बार जुमा और एक बार होली का त्योहार आता है। सीओ ने यहां तक कहा कि जिस किसी को लगता है कि होली का रंग लगने से उसका धर्म नष्ट हो जाएगा वह उस दिन अपने घर में रहें।
कहा कि सीओ की बात सही है कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली एक बार, लेकिन यह सभ्य तरीके से भी कहीं जा सकती थी। सीओ की भाषा शैली ठीक नहीं है। उससे क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, क्यों नफरत फैला रहे हैं?
उन्होंने कहा कि अधिकारी पद पर रहते हुए इस तरह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को खुद कार्रवाई करनी चाहिए। सांसद ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि देश भिखारी बनने की कगार पर है। उत्पादन गिर रहा है। इस कारण लोगों के हाथ में कटोरा आने वाला है।











Discussion about this post