मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में भोपा रोड पर द्वारकापुरी मोड के निकट पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर देर शाम छापा मारकर अनैतिक कार्य में लिप्त होने का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने स्पा सेंटर में कई युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया है और स्पा सेंटर को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आज देर शाम नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मंडी क्षेत्र में द्वारकापुरी मोड पर एक स्पा सेंटर छापा मारा है। पुलिस ने स्पा सेंटर में कई युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें मंडी कोतवाली में लेकर आ गई है। इस दौरान मामले की जानकारी मिलते ही बडी संख्या में युवक-युवतियों के परिजन व परिचित भी नई मंडी कोतवाली में पहुंच गए हैं और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे हैं।
नई मंडी थाना क्षेत्र के जेल चौकी क्षेत्र में स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल के बराबर में द्वारकापुरी के मोड पर स्थित ब्लॉसम स्पा सेंटर पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व सीओ नई मंडी रूपाली रॉय के निर्देश पर अमित कुमार नायब तहसीलदार व जेल चौकी इंचार्ज ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर शिकायत के आधार पर देर शाम छापा मारा, जहां से पुलिस ने तीन युवतियों सहित एक कस्टमर व ब्लॉसम स्पा सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लेकर ब्लॉसम सपा सेंटर को सील कर दिया है। स्पा सेंटर पर कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।











Discussion about this post