मुज़फ़्फ़रनगर। भोपा गंग नहर में अधेड़ ने लगाई छलांग, डायरी से हुई पहचान मंगलवार दोपहर भोपा गंग नहर पुल से एक अधेड़ व्यक्ति ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल से एक अंगोछा, चप्पल और एक डायरी बरामद की गई। डायरी में लिखे नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान ओमपाल सिंह (60 वर्ष) निवासी गांव दतियाना थाना छपार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा बुलाए गए परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज और बरामद सामान से पुष्टि की।
भाई सोमपाल सिंह के अनुसार ओमपाल मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। परिवार में पत्नी शशि, पुत्र विनीत और अमित हैं। गोताखोरों की मदद से गंग नहर में तलाशी अभियान जारी है। बेलड़ा गंग नहर में डूबे मजदूर की तलाश चौथे दिन भी जारी चार दिन पहले 4 जुलाई को गांव बेलड़ा निवासी परशुराम (50 वर्ष) ने अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बस स्टैंड पर मौजूद था, और अचानक नहर पुल की ओर दौड़ते हुए कूद गया।
घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण लगातार तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
मंगलवार को भी गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान चलाया। परशुराम पेशे से मजदूर था और उसके परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे आकाश, दीपक और बेटियाँ चांदनी, निधि, शालू हैं।











Discussion about this post