गाजियाबाद : गाजियाबाद की एक युवती ने क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आर्थिक-मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है. यश के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. IPL में RCB की तरफ से खलेने वाले क्रिकेटर यश दयाल इस वक्त बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं.
एक युवती ने क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आर्थिक-मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है.
युवती की शिकायत के आधार पर गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत केस दर्ज कर लिया है. पीड़ित युवती गाजियाबाद की रहने वाली है.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि यश दयाल ने उसके साथ शादी का वादा किया था. इस दौरान उसके साथ संबंध बनाए. यश के परिवार ने भी उसे बहू का दर्जा दिया. मगर यश दयाल उन्हें धोखा दे रहे थे.
पीड़िता का आरोप है कि यश दयाल के अन्य लड़कियों के साथ भी रिश्ते थे. वह उसे लगातार धोखा दे रहे थे. शादी का झांसा देकर वह लगातार उसका इस्तेमाल कर रहे थे.
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के बाद यश दयाल के खिलाफ केस दर्ज किया है. अभी तक इस मामले में यश दयाल की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.











Discussion about this post