गाजियाबाद। जिले के सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग स्थित गली नंबर 3 में एक मकान की छत पर नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जीवित बच्ची को फेंकने का आरोप-
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) उपासना पांडे ने बताया कि विनय रावत के मकान की छत पर बच्ची का शव मिला था। जांच में सामने आया कि झरना पत्नी बादल, जो नेहरू नगर में अपनी बहन के घर रह रही थी, को सुबह करीब 5 से 6 बजे प्रसव हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि नवजात बच्ची का जन्म जीवित हुआ था। आरोप है कि जन्म के तुरंत बाद उसे जीवित अवस्था में छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे कई गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
मां के खिलाफ सख्त कार्रवाई-
पुलिस ने इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए नवजात की मां झरना के खिलाफ संबंधित धाराओं (धारा 91 बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ-साथ डीएनए परीक्षण और फॉरेंसिक जांच भी कराई है। एसीपी ने आश्वस्त किया है कि मामले में आगे की कार्रवाई में तेजी लाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post