लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी को रोकने के लिए अब पुलिस भी सीधे मैदान में उतरेगी। यूपी सरकार ने पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत बिजली चोरी की रोकथाम के लिए 868 पुलिसकर्मियों को डिप्यूटेशन पर तैनात करने का फैसला लिया है।
ये पुलिसकर्मी अगले दो वर्षों तक बिजली विभाग के साथ मिलकर काम करेंगे और बिजली चोरी के मामलों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्णा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
सरकार का मानना है कि तकनीकी निगरानी के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता से बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
इस कदम को राज्य में ऊर्जा संरक्षण, राजस्व वृद्धि और कानून व्यवस्था के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।










Discussion about this post