मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव में एक प्रेम प्रसंग के चलते दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया है। मृतक धनवंत को उसकी प्रेमिका सुषमा ने अपने गांव अम्बहेटा (देवबंद, सहारनपुर) बुलाया, जहां पहले से घात लगाए बैठे उसके पति रविंद्र और भतीजे ने हथौड़े से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंककर ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन जब शव बरामद हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसएसपी संजय वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर 8 बार हथौड़े से हमला होने की पुष्टि हुई है।
सुषमा, धनवंत के भाई की साली थी और दोनों के बीच पिछले 2-3 साल से प्रेम संबंध थे। यह बात सुषमा के पति रविंद्र को पता चल गई थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी से धनवंत को फोन कर बुलवाया। पहले से घात लगाकर बैठे रविंद्र और उसके भतीजे ने मिलकर हथौड़े से उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, मोटरसाइकिल, हेलमेट और अन्य सामान बरामद कर लिया है।
तीनों मुख्य आरोपियों (सुषमा, रविंद्र और भतीजा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक और अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मुकदमा धारा 302, 201 आदि के तहत दर्ज किया गया है और विधिक कार्यवाही जारी है।











Discussion about this post