मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर ज़िले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कहर बरपाया है। ज़िला प्रशासन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ज़िले की चार तहसीलों में अब तक कुल 13 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बारिश के कारण करंट लगने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रशासन ने नुकसान की भरपाई के लिए शासन से अनुमन्य आर्थिक सहायता हेतु पत्रावली तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही संबंधित पीड़ितों के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मृतक किसान के परिजनों को भी आर्थिक मदद देने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं।
बारिश से जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है। इससे निपटने के लिए प्रशासन द्वारा 10 जल चौकियाँ और 16 शरण स्थल बनाए गए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को अस्थायी राहत दी जा सके।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे जलजमाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।










Discussion about this post