मुज़फ्फरनगर। दिव्य ध्यान योग आश्रम, राधिकापुरम, पचैंडा रोड पर शनिवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूना अखाड़ा के 108 महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन से आश्रम का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया।
श्रद्धालुओं और विशिष्ट जनों ने पुष्पमालाओं, ओमध्वनि और पारंपरिक रीति-रिवाजों से महाराजश्री का अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज, पंडित ऋषभदेव शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, मास्टर सोहनबीर सिंह, हरपाल शर्मा, सतीश शर्मा, नीलम शर्मा, पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, ऋषिकदेव शर्मा, रमेश ठाकुर और नितिन कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने अपने प्रवचन में कहा, “ध्यान, भक्ति और सेवा ही मानव जीवन का मूल उद्देश्य है।” उन्होंने युवाओं को सनातन धर्म के आदर्शों को अपनाने और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को सफल और दिव्य बना दिया।










Discussion about this post