नई दिल्ली। भारतीय टीम के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की। अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। हालांकि दोनों ही परिवारों ने अभी तक सगाई के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक से हुई है, जो कि बिजनेसमैन रवि घई की पौत्री हैं। एक निजी समारोह में सगाई हुई है। सानिया चंडोक के बारे में बात करें तो उनका मशहूर कारोबारी परिवार है। वो इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक है। पिछले कई दशकों में, परिवार ने भारत से परे अपने व्यापार का विस्तार किया है, जिससे उन्होंने मध्य पूर्व और अन्य वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति स्थापित की है।
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने घरेलू करियर की शुरुआत 2020/21 में मुंबई के साथ की थी। वह डेब्यू में एक टी20 मैच में हरियाणा के खिलाफ खेले थे। इससे पहले, उन्होंने जूनियर लेवल पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। वह 2022/23 सीजन में गोवा चले गए, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में डेब्यू किया। अर्जुन तेंदुलकर ने 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 37 विकेट लिए हैं और 532 रन बना चुके हैं। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं।
लिस्ट ए में 18 मैचों में अर्जुन ने 25 विकेट चटकाए हैं और 102 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर ने 24 मैचों में 27 विकेट लिए हैं और 11 पारियों में 119 रन बनाए हैं। अर्जुन आगामी रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में एक बार फिर गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही वह मुंबई फ्रैंचाइजी का भी हिस्सा बने रहेंगे।











Discussion about this post