मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने साइबर ठगी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में एटीएम कार्ड़, पास बुक, सिम कार्ड़, चेक बुक, मोबाईल व 50 हजार की नकदी बरामद की है।
थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करके उनके नाम,आईडी पर बैंक खाता खुलवाकर तथा उनके नाम पर सिम कार्ड निकलवाकर उनके बैंक खातों में साईबर ठगी के पैसे मंगवाने वाले तथा उसके बाद उक्त पैसे को एटीएम मशीन व पेट्रोल पम्प से स्वाईप कराने वाले अभियुक्त वकार पुत्र अन्सार निवासी गली न0 13 आर अहमद नगर लक्खीपुरा थाना लिसाडीगेट मेरठ उम्र करीब 21 वर्ष, शाहरूख पुत्र फय्याज मूल निवासी करीम नगर गली न0 17 थाना नौचंदी जनपद मेरठ हाल पता 100 फुटा सुहैल गार्डन मिलन पैलेस के पास थाना लिसाडीगेट मेरठ, मोनू पुत्र असलम निवासी गली न0 13 एल अहमद नगर थाना लोहियानगर मेरठ और समीर पुत्र असलम निवासी गली न0 13 लेफ्ट अहमद नगर थाना लोहियानगर मेरठ को आज विकासपुरी बिजली घऱ के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 36 एटीएम कार्ड, 27 बैंक पासबुक, 16 सिम कार्ड, तीन चेक बुक, 10 मोबाइल फोन व 50 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।
पूछताछ में बताया कि अभियुक्त वकार धोखाधड़ी करके अपने आस पडोस के लोगो से उनकी आईडी पर सिम कार्ड व बैंक खाते खुलवाता था जिसे आगे अभियुक्त शाहरुख उपरोक्त को बेचता था, अभियुक्त शाहरुख इसे आगे समीर व मोनू को देते थे उसके बाद अभियुक्तगण समीर व मोनू इन सिमकार्ड को फोन पर डालकर उनपर आनलाईन पेमेन्ट ऐप इंस्टाल करते थे और उसके क्यू आर कोड अभियुक्तगण अलाउददीन पुत्र अय्यूब निवासी मिल्लत पैलेस के पास बिजली बम्बा बाई पास थाना लोहियानगर जनपद मेरठ व सोनू पुत्र चरणदास निवासी पहाडपुरा मवाना जनपद मेरठ को भेजते थे। अलाउद्दीन व सोनू उक्त खातो पर साईबर ठगी के पैसे को एटीएम व पैट्रोल पम्म के माध्यम से निकालकर आपस मे बांट लेते थे।











Discussion about this post