सहारनपुर। सहारनपुर के दिल्ली रोड निवासी एक महिला से कूरियर डिलीवरी के नाम पर 15 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। महिला ने गूगल पर डिलीवरी कंपनी का नंबर सर्च किया था। उसे एक नंबर मिला, जिस पर उसने कॉल की तो एक युवक ने उससे बात की। इसके बाद उसे एक लिंक भेजा गया और उस लिंक पर क्लिक करके पैसे भेजने को कहा गया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 15 हजार रुपये कट गए।
पीड़िता ने शिकायत की है। दिल्ली रोड निवासी प्रीति ने बताया कि 15 जुलाई को उसने कूरियर के लिए गूगल पर एक कंपनी का नंबर सर्च किया था। उसे एक नंबर मिला, जिस पर उसने कॉल की तो एक युवक ने उससे बात की। इसके बाद उसे एक लिंक भेजा गया और उस लिंक पर क्लिक करके पैसे भेजने को कहा गया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 15 हजार रुपये कट गए। इसके बाद महिला ने उस नंबर पर कॉल की, लेकिन नंबर बंद मिला। कुछ देर बाद युवक के नंबर पर दोबारा कॉल आई तो पता चला कि महिला के साथ साइबर ठगी हुई है।











Discussion about this post