सहारनपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने नानौता देहात ग्राम प्रधान नीरज सिंह का मकान ढहा दिया। आरोप था कि प्रधान ने यह मकान एक सरकारी स्कूल की जमीन पर बनवाया था। गुरुवार को उप-जिलाधिकारी डॉ. पूर्वा शर्मा और सीओ शशि प्रकाश की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
एसडीएम पूर्वा शर्मा ने बताया कि यह 1,000 वर्ग मीटर जमीन स्कूल के नाम आरक्षित है। इस मामले में तहसीलदार कोर्ट ने बेदखली का आदेश पारित किया था, जिसे प्रधान ने डीएम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन अपील खारिज हो गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने जमीन खाली कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि यूपी में अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले बुधवार को संभल में दिल्ली हाईवे किनारे बनी 12 दुकानों को जमींदोज कर दिया गया था। वहीं, कैराना में शत्रु संपत्ति पर बने अवैध निर्माण को भी ढहा दिया गया था। ‘टीटू की जान को डॉ. मलय शर्मा और ममता से खतरा है, उसे धमकियां मिल रही हैं, उसने डीएम को अपना ‘मृत्यु बयान’ सौंप दिया है!











Discussion about this post