शामली। शामली के थाना भवन क्षेत्र में एक पूर्व फौजी के भाई को गंभीर रूप से पीटा गया है। घटना 14 मार्च को ग्राम भनेड़ा उद्दा में हुई। रिटायर्ड फौजी देवेंद्र सिंह के भाई परमवीर सिंह पर गांव के पांच लोगों ने हमला कर दिया।
हमले के बाद परमवीर की हालत बिगड़ गई। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सहारनपुर रेफर कर दिया। वहां से भी उन्हें अन्य अस्पताल भेजा गया।
पूर्व फौजी देवेंद्र सिंह ने थाना भवन पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शुरू में तहरीर बदलने का दबाव डाला। बाद में शामली के पुलिस कप्तान रामसेवक गौतम के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ।
मुकदमा संख्या 95/2025 में एक आरोपी शिवकुमार को 18 मार्च की शाम गिरफ्तार किया गया। देवेंद्र ने बताया कि शिवकुमार खुले में घूम रहा था। वह मुकदमा वापस लेने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अन्य चार आरोपी अभी भी फरार हैं।
पीड़ित फौजी का आरोप है कि थाने में आरोपी शिवकुमार से थाना भवन पुलिस ने साठ-गांठ कर रात्रि के अंधेरे में उसको थाने से ही बिना किसी लिखा पढ़ी के छोड़ दिया जिसमें घटना के दिन से अब तक करीब 19 दिन बीत चुके हैं। लेकिन सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम को अवगत कराया तो पुलिस अधीक्षक शामली ने थाना भवन पुलिस को फटकार लगाई और प्रभारी निरीक्षक को अपनी पोल खुलती दिखाई दी पीड़ित का कहना है कि भवन पुलिस ने आरोपियों से मिलकर पीड़ित के खिलाफ झूठी तहरीर लेकर पीड़ित को परेशान करने का मंसूबा पाल लिया। जिससे उनका शोषण किया जा सके। पीड़ित रिटायर्ड फौजी देवेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने मंगलवार के दिन सहारनपुर डीआईजी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं इस मामले में जब थाना भवन अध्यक्ष से फोन पर बात करने की कोशिश की। तो उन्होंने फोन नहीं उठाया तो वहीं एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला जानकारी में नहीं है। अगर कोई भी मुकदमा होगा जांच की जाएगी और उसके बाद कार्रवाई होगी।











Discussion about this post