मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने एक अभियान चलाकर पशु चोरी के मामले को सुलझाते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने चोरी की गई भैंस और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
दरअसल, ग्राम खतौला निवासी जुल्फकार ने एक अप्रैल को थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज कराई कि 31 मार्च की रात उनकी भैंस को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और मुकदमा दर्ज किया।
बुधवार 2 अप्रैल की रात मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम निरमाना के रजवाहे पर एक ट्यूबवेल के पास छापा मारा। जब पुलिस ने आरोपियों को घेरा और आत्मसमर्पण करने को कहा, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी सरफराज गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी नवाब फरार होने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की गई भैंस, 2 अवैध तमंचे, 2 कारतूस और 2 खोखे बरामद हुए है। घायल सरफराज के खिलाफ पहले भी हथियार और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। नवाब पर भी पशु चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में पहले चर्चित रह चुका है।
इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मियों को उनकी बहादुरी और सतर्कता के लिए सराहा जा रहा है। थाना प्रभारी दीपक चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और अपराध के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है।










Discussion about this post