Thursday, April 16, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home Muzaffarnagar

मुज़फ्फरनगर में फैक्ट्री से जहरीली गैस रिसाव होने से मचा हड़कंप, कांवड़ियों में मची भगदड़

फैक्ट्री के बाहर आराम कर रहे कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

admin by admin
July 12, 2025
in Muzaffarnagar
मुज़फ्फरनगर में फैक्ट्री से जहरीली गैस रिसाव होने से मचा हड़कंप, कांवड़ियों में मची भगदड़
0
SHARES
242
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ स्थित अंकुर फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड से जहरीली गैस का रिसाव होने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के बाहर आराम कर रहे कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गुस्साए कांवड़ियों और स्थानीय निवासियों ने फैक्ट्री के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें-

शिव भक्त भोले बॉबी त्यागी ने बताया कि वे फैक्ट्री के बाहर आराम कर रहे थे जब अचानक लगभग 40 सेकंड तक जहरीली गैस का रिसाव हुआ। उन्होंने कहा, “अगर 10 सेकंड और रिसाव होता, तो हम सब मर सकते थे।” भोले ने बताया कि उन्होंने मुंह पर कपड़ा ढककर भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोग भी अपने घरों से निकलकर भागे। गैस रिसाव के दौरान सांस लेना मुश्किल हो गया था और गला पूरी तरह बंद हो गया था। कांवड़ियों ने फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली गैस की शिकायत की और कहा कि इस तरह की लापरवाही से भविष्य में कांवड़ियों की जान को खतरा हो सकता है, क्योंकि इस रास्ते से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजरते हैं।

मुज़फ्फरनगर में फैक्ट्री से गैस रिसाव होने से मचा हड़कंप, कांवड़ियों में मची भगदड़ #muzaffarnagar #muzaffarnagarnews #gasleak #fertilizer #factory #factorynews #gasleaknews #muzaffarnagarpolice #fertilizernews #budhananews #budhanafactorynews #viral #viralvideo #asbnewsindia… pic.twitter.com/ORumgpKouX

— Amrish Baliyan (@amrishbaliyan) July 12, 2025

Related posts

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
मुजफ्फरनगर: क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; सम्मान समारोह में गूंजी एकजुटता की हुंकार, SC-ST एक्ट के विरोध में उठी आवाज

मुजफ्फरनगर: क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; सम्मान समारोह में गूंजी एकजुटता की हुंकार, SC-ST एक्ट के विरोध में उठी आवाज

December 28, 2025

स्थानीय निवासी और जिला पंचायत वार्ड नंबर 12 के सदस्य अमरकांत मलिक उर्फ चीकू ने मीडिया को बताया कि फैक्ट्री में ऐसी सामग्री बनाई जाती है, जिससे जहरीली गैस निकलती है। उन्होंने कहा, “पिछले 20-25 सालों से स्थानीय लोग इस फैक्ट्री के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। दो साल पहले भी मैंने इसके खिलाफ धरना दिया था, लेकिन फैक्ट्री मालिक नेताओं और अधिकारियों को पैसे देकर अपना काम चला रहे हैं।” उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस फैक्ट्री को बंद कराया जाए।

फैक्ट्री मालिक आर.एस. बंसल ने दावा किया कि कोई गैस रिसाव नहीं हुआ है और वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे जांच के लिए समय चाहिए। अगर ऐसी कोई घटना हुई है, तो मैं फैक्ट्री को पूरी तरह बंद कर दूंगा और सभी खामियों को ठीक करने के बाद ही इसे दोबारा शुरू करूंगा।” बंसल ने बताया कि प्रदूषण विभाग के पहले दिए गए सुझावों को लागू किया गया था, और अब जो भी कमियां होंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा।

प्रशासन और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटे हैं। स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने प्रशासन से इस फैक्ट्री को तुरंत बंद करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी: ‘कोई दिक्कत हो तो मेरे भाई को फोन करना…’, रूममेट को दिया था इनका नंबर, प्रशिक्षु महिला सिपाही ने की आत्महत्या

Next Post

यूपी : कांवड़ यात्रा के बीच सहारनपुर के SSP आशीष तिवारी ने SI समेत 27 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड, क्या किया था इन सभी ने?

Next Post
यूपी : कांवड़ यात्रा के बीच सहारनपुर के SSP आशीष तिवारी ने SI समेत 27 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड, क्या किया था इन सभी ने?

यूपी : कांवड़ यात्रा के बीच सहारनपुर के SSP आशीष तिवारी ने SI समेत 27 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड, क्या किया था इन सभी ने?

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा प्रहार: ‘2012 में आजम खान सीनियर थे, फिर भी अखिलेश बने CM…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा प्रहार: ‘2012 में आजम खान सीनियर थे, फिर भी अखिलेश बने CM…

4 months ago
लंदन से दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार, जानें क्या थी वजह

लंदन से दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार, जानें क्या थी वजह

9 months ago
मेरठ में समाधान दिवस पर भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने धरना देकर की समस्याओं के समाधान की मांग

मेरठ में समाधान दिवस पर भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने धरना देकर की समस्याओं के समाधान की मांग

11 months ago
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रूपये का इनामी बदमाश ढेर, तीन साथी फरार

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रूपये का इनामी बदमाश ढेर, तीन साथी फरार

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In