नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो बार समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धमाके में शामिल हर दोषी की तलाश कर कड़ी सजा दिलाई जाए। शाह ने आश्वस्त किया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई इस वारदात में शामिल हर शख्स को एजेंसियों कड़ी सजा दिलाएंगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। शाह ने दो अलग-अलग बैठकें कर अधिकारियों को अहम दिशानिर्देश दिए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शाह ने मंगलवार सुबह एक बैठक की अध्यक्षता की।
दोपहर में भी एक बैठक बुलाई गई। सूत्रों ने बताया कि पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।











Discussion about this post