डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है. डाइट और दवाई की मदद से इसे कंट्रोल किया जा सकता है. शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए दवाई के साथ-साथ डाइट का खास ध्यान रखना होता है. क्या आप जानते हैं डाइट में कुछ बदलाव कर शुगर लेवल को नॉर्मल किया जा सकता है. देसी घी की मदद से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. आइए जानते हैं देसी घी से कैसे शुगर लेवल कम करें.
घी से कैसे करें शुगर लेवल कंट्रोल
घी में हेल्दी फैट पाया जाता है जो कि शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है. घी में मौजूद पोषक तत्व हार्ट हेल्थ के लिए बेहद अच्छे होते हैं. इतना ही नहीं यह शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर कता है. दरअसल हेल्दी फैट्स का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ती है जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.
घी के पोषक तत्व
घी में विटामिन ए, ई, डी, एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद है जो कि शरीर की सूजन को भी कम करने में मददगार है. घी का सेवन करने से इंसुलिन और अच्छे तरीके से काम करता है वहीं ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. घी में कार्बोहाइड्रेट नहीं होता है, कार्ब्स फ्री होने की वजह से शरीर में इंसुलिन स्पाइक नहीं होता है.
घी का सेवन कैसे करें
डायबिटीज मरीज अक्सर चावल खाना पसंद करते हैं. आप गर्म चावल में एक चम्मच घी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा रोटी में भी घी लाकर खाने से शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है.
कितनी मात्रा में करें सेवन
रोजाना 2 से 3 चम्मच देसी घी का सेवन किया जा सकता है. घी को आप नाश्ते और लंच में शामिल कर सकते हैं.











Discussion about this post