मोरना। गंगा दशहरा मेले में शामिल होने आए देवबंद के श्रद्धालुओं के साथ रंजिश के चलते मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
कुलदीप पाल निवासी देवबंद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शुकतीर्थ मेले में गया था। बुधवार रात मेरठ निवासी रिश्तेदारों और भोकरहेड़ी गांव के एक आरोपी बहनोई ने लाठी, डंडों, रॉड और पंच से हमला कर दिया। हमले में कुलदीप, उसका भाई शुभम और मां उर्मिला घायल हो गए।
पीड़ितों ने शोर मचाया तो मेले में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। आरोप है कि जाते-जाते हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।










Discussion about this post