उत्तराखंड। उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जल्द ही कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। फिलहाल मंत्रिमंडल में पांच पद खाली हैं जिनमें से चार लंबे समय से रिक्त हैं और एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक, सीएम धामी ने हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस मुद्दे पर अहम बातचीत की है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही इन रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
राज्य भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी रविवार को संकेत दिए कि “धामी कैबिनेट के खाली पद भरने की कवायद अंतिम चरण में है और बहुत जल्द नए मंत्रियों की नियुक्तियां हो जाएंगी।”
यह कैबिनेट विस्तार न सिर्फ लंबे समय से इंतजार कर रहे भाजपा विधायकों की उम्मीदें पूरी करेगा, बल्कि दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक संतुलन बनाने की रणनीति भी माना जा रहा है।
फिलहाल पार्टी के गलियारों में कई नामों की चर्चा गर्म है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान के हाथ में है।











Discussion about this post