शामली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जज श्री विकास कुमार-प्रथम ने न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया। ये प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी प्रसारित करेंगे।
इस अवसर पर सुरेश चन्द, जनपद न्यायाधीश परिवार न्यायालय, शामली, अवधेश पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती प्रतिभा, प्रभारी सचिव/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही, बार एसोसिएशन, कैराना के अध्यक्ष श्री राम कुमार वरिष्ठ और महासचिव श्री राजकुमार चौहान सहित अन्य विद्वान अधिवक्ता भी इस आयोजन में शामिल हुए।
यह प्रचार रैली 10 मई 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।











Discussion about this post