मुजफ्फरनगर। जनपद में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आदेश जारी किया है कि आज, गुरुवार (18 दिसंबर 2025) से नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ही संचालित होंगे।
लागू होने की तिथि: 18 दिसंबर 2025 से अगले आदेश तक।
किन पर लागू होगा: जनपद के सभी परिषदीय, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और शासन से मान्यता प्राप्त निजी स्कूल।
नया समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
डीएम की सख्त चेतावनी-
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी स्कूल निर्धारित समय से पहले खुलता पाया गया, तो प्रबंधन के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।










Discussion about this post