मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे में इंटर कॉलेज के कई छात्र कक्षाओं से अनुपस्थित होकर मेन बाजार, पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह घूमते पाए जा रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने इस पर निगरानी शुरू कर दी है।
स्थानीय नागरिकों ने छात्रों की लापरवाही और गलत संगत में पड़ने की आशंका को देखते हुए कई बार प्रधानाचार्यों से शिकायत की थी। मामला गंभीर होने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और सोमवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई छात्रों को बाजार से पकड़ा। पूछताछ के बाद उनके स्कूल प्रशासन और परिजनों को सूचित किया गया।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि छात्र अनुशासन में रहें और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।










Discussion about this post