पुरकाजी। पुलिस ने डीजे कांवड़ ला रहे कांवड़ियों को दिल्ली-देहरादून हाइवे से निकालने की जानकारी मिलने पर लोगों ने भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वयं कांवड़ियों को कस्बे के अंदर से गुजारा।
हरिद्वार से डीजे वाली कांवड़ में गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों को पुरकाजी के अंदर आने से पुलिस ने रोक दिया था। कांवड़ियों ने दिल्ली देहरादून हाईवे से गुजरना शुरू कर दिया था, इसकी जानकारी मिलने व मंगलवार को सैकड़ों लोग भूराहेड़ी चेकपोस्ट पर पहुंच गए, उन्होंने पुरकाजी एसओ जयवीर सिंह से मिलकर रोष जताया। एसओ ने उन्हें समझाया कि पुलिस किसी भी कांवड़िये को दिल्ली देहरादून मार्ग से नहीं भेज रही है, जो कांवड़िया जिधर से जाना चाहे, जा सकता है।
इस दौरान लोगों ने स्वयं खड़े होकर कांवड़ियों को कस्बे के अंदर से भेजा। इस दौरान डाॅक्टर संदीप वर्मा, निर्दोष जैन, पीयूष राणा, अजय पंवार, विपिन गोयल, अनूप गोयल, प भानू शर्मा, संजीव गोयल आदि लोग मौजूद रहे।










Discussion about this post