मेरठ। भाकियू अराजनैतिक पार्टी के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने गन्ना किसानों और बिजली समेत कई समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में किसान परेशान हैं। देहात में सात घंटे की जगह 12 घंटे बिजली दी जाए। गेहूं की कटाई के लिए गांवों में मजदूर नहीं मिल रहे हैं, इसे देखते हुए ब्लॉक स्तर पर मशीनों की व्यवस्था की जाए।
किसान नेता नवाब सिंह अहलावत ने बताया है कि एनएच-58 पर जिटौली के पास दो अवैध कट हैं। जहां पर अक्सर हादसे होते हैं। एक कट तुरंत बंद कराया जाए। जिससे हादसे पर शिकंजा कसा जाए। प्रदेश सरकार ने देहात में सात घंटे बिजली देने की बात कही है, इसको बढ़ाकर 12 घंटे कराई जाए। क्योंकि फसल की सिचाई नहीं हो पा रही हैं। प्रदेश सरकार सभी शुगर मिलों को निर्देश दें कि जब तब किसानों का गन्ना खत्म न हो, तब तक मिल चलें।
किसानों से संबंधित कई समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के नाम डीएम कार्यालय पहुंचकर एसीएम नवनीत गोयल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बबलू जटौली, कवर पाल सिंह, सचिन लोहिया, सुभाष मास्टर, जितेंद्र त्यागी, निक्कू, निर्दोष त्यागी, नीरज शर्मा, संजीव आदि मौजूद थे।











Discussion about this post