मोरना। मुज़फ़्फ़रनगर के मोरना ब्लॉक के बेहरा सादात गाँव में फर्जी तरीके से चल रही एक पैथोलॉजी लैब और एक एक्स-रे क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे काकड़वाली इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जांच अभियान चलाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रणव तेवतिया ने बताया कि एक्टिव पैथोलॉजी लैब के पास कोई प्रमाणित लैब टेक्नीशियन नहीं था, जबकि आयांश एक्स-रे क्लिनिक पर रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं पाई गई।
स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह पूर्व ही इन दोनों संस्थानों के संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन तय समय तक दस्तावेजों की पुष्टि नहीं की गई। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विभाग ने मंगलवार को दोनों संस्थानों को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस सख्ती से क्षेत्र में अवैध मेडिकल संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।










Discussion about this post