मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक अमीर आलम की मौत हो गई। बताया गया कि सूजडू निवासी 22 वर्षीय अमीर आलम अपने ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था। इसी दौरान पचेंडा पुल पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस (संख्या यूपी 81 बीटी 7244) ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमीर आलम सड़क पर गिर गया और बस चालक उसे कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों बिट्टू कश्यप और साकिब ने शोर मचाया, लेकिन चालक भाग निकला। हादसे में मौके पर ही अमीर आलम की मौत हो गई। मृतक के चाचा दीन मोहम्मद निवासी कुंगर पट्टी सूजडू ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को गांव सूजडू में गमगीन माहौल में जनाजे को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।










Discussion about this post