लंदन :’ ब्रिटेन के मैनचेस्टर में शुक्रवार को एक बेहद संवेदनशील और वर्षों पुराने यौन शोषण मामले में सात पुरुषों को रेप का दोषी करार दिया गया। मैनचेस्टर मिनशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट में जूरी ने पाकिस्तानी मूल के इन पुरुषों को दो नाबालिग स्कूली लड़कियों के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराया। इन अपराधियों को अब “लंबी” जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा। यह मामला 2001 से 2006 के बीच रोचडेल में हुए यौन शोषण से संबंधित है, जिसमें दो नाबालिग लड़कियों को “सेक्स स्लेव” की तरह इस्तेमाल किया गया। सरकारी वकीलों के अनुसार, दोनों लड़कियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि “गंभीर रूप से अस्थिर” थी, और उन्हें ड्रग्स, शराब, सिगरेट, रहने की जगह और सहारा देने के बदले यौन शोषण का शिकार बनाया गया। जूरी ने यह स्वीकार किया कि लड़कियों का वर्षों तक “गंदे फ्लैटों और सड़ांध मारते बिस्तरों पर” कई पुरुषों द्वारा बार-बार यौन शोषण किया गया।
सरकारी वकीलों ने बताया कि दोनों लड़कियों को 13 साल की उम्र से ही यौन शोषण का सामना करना पड़ा। उन्हें गंदे फ्लैटों, सड़े हुए गद्दों, कारों, कार पार्क, गलियों और सुनसान गोदामों में जबरन यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता ‘गर्ल ए’ ने कोर्ट को बताया कि उसका फोन नंबर कई पुरुषों के साथ शेयर किया गया था, और संभवतः 200 से अधिक पुरुषों ने उसका रेप किया। उन्होंने कहा, “इतने सारे लोग थे कि उनकी गिनती रखना मुश्किल था।” गर्ल ए ने 2004 में स्थानीय बच्चों के एक समूह को बताया था कि वह “बड़े पुरुषों” के साथ समय बिता रही थी, शराब पी रही थी और गांजे का सेवन कर रही थी।
दूसरी पीड़िता, ‘गर्ल बी’, ने बताया कि वह स्थानीय बच्चों के आश्रय गृह में रह रही थी, जब रोचडेल के इंडोर मार्केट में स्टॉल चलाने वाले मोहम्मद जाहिद (64), मुश्ताक अहमद (67), और कासिर बशीर (50) ने उसका शोषण किया। ये तीनों पाकिस्तानी मूल के हैं। गर्ल बी ने कोर्ट में कहा कि पुलिस नियमित रूप से उन्हें उठाती थी, क्योंकि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें “वेश्या” करार दिया था। उन्होंने बताया कि रोचडेल सामाजिक सेवाओं की उनकी फाइल में लिखा था कि वह 10 साल की उम्र से “खुद को बेच रही थी।”
64 वर्षीय मोहम्मद जाहिद: इसे ‘बॉस मैन’ के नाम से जाना जाता है। इसने अपनी लॉन्जरी स्टॉल से दोनों पीड़िताओं को मुफ्त कपड़े, पैसे, शराब और भोजन दिया, और बदले में उनसे और अपने दोस्तों के साथ नियमित यौन संबंध की अपेक्षा की। जाहिद को 2016 में एक अन्य मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी।











Discussion about this post