मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास गंग नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया मुरलीपुर गांव निवासी नाजिम पुत्र मोमिन नहर में डूब गया। उसके दोस्तों व आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार, गांव मुरलीपुर निवासी 18 वर्षीय मोमिन अपने दोस्त सलीम, अशु व शानू मुरलीपुर पूठ गंग नहर में नहाने आया था। रविवार शाम गंग नहर में पानी के तेज बहाव के कारण नाजिम गंग नहर में डूब गया। उसे पानी में डूबते देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
सूचना पर उसके परिवार के लोग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान नहीं चल सका। सोमवार को गोताखोरों की टीम बुलाकर सर्च अभियान चलाकर युवक को तलाश किया जाएगा।











Discussion about this post