शामली। जनपद शामली में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से डा0 हिमानी अग्रवाल, माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा दिनांक 11 जून 2025 को प्रातः 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इस जन सुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित शिकायतों की मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सुनवाई की जाएगी तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से सत्येन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), शामली (मोबाइल: 9454418995) को इस बैठक के आयोजन के लिए नामित किया गया है।
बैठक के उपरांत, सदस्य द्वारा जिला कारागार में महिला बैरिक का निरीक्षण किया जाना भी प्रस्तावित है। सर्वसाधारण से अनुरोध है कि वे समय से उपस्थित होकर महिला आयोग की सदस्य को अपनी समस्याएं साझा करें और न्याय पाने में सहयोग करें।











Discussion about this post