गाजियाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में अमृत स्टील कंपाउंड स्थित चिप्स गोदाम में सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के मुताबिक शीतल एंटरप्राइजेज नामक एजेंसी के गोदाम में आग लगी है। गोदाम में पानी की बोतल और चिप्स का स्टॉक रखा हुआ था।
कोतवाली और वैशाली से चार पानी के टैंकर मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया है। एजेंसी मालिक राहुल गुप्ता ने बताया कि आग में लाखों का माल जल गया।











Discussion about this post