मुजफ्फरनगर। जिले के प्रतिष्ठित स्वरूप परिवार पर मंगलवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति शंकर स्वरूप बंसल के इकलौते पुत्र अभिनव स्वरूप बंसल उर्फ मीतू का आकस्मिक निधन हो गया। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे मुजफ्फरनगर जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अभिनव स्वरूप बंसल उर्फ मीतू मंगलवार को सहारनपुर स्थित माता शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। मंदिर परिसर में ही उन्हें अचानक चक्कर आया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
अभिनव स्वरूप बंसल, शिव मूर्ति संचालन मण्डल के अध्यक्ष एवं उद्योगपति शंकर स्वरूप बंसल के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। उनके असमय निधन से पूरे शहर में गहरा शोक व्याप्त है, और राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक जगत की कई हस्तियों ने गहरा दुख प्रकट किया है।











Discussion about this post