मेरठ। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में मामूली विवाद के चलते बाइक सवार युवकों ने प्रदीप के घर पर तमंचों और पिस्टल से 15 राउंड फायरिंग की। इस हमले में किसी के घायल न होने से बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ खोखे बरामद किए हैं।
प्रदीप के बेटे तुषार ने पुलिस को बताया कि उनका फूफेरा भाई मोदीनगर से टाटा ऐस लेकर आया था, जिसमें भैंस थी। भैंस उतारने के लिए वे स्थान देख रहे थे। तभी तीन युवक बाइक पर आए और ड्राइवर से छत पर रखी बोरी के बारे में पूछताछ करने लगे। जब ड्राइवर ने जवाब दिया, तो वे गाली गलौज करने लगे। परिवार के सदस्य शोर सुनकर बाहर आए और विरोध किया, जिससे आरोपी बाइक लेकर भाग गए।
इसके बाद ही आरोपी युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए मोटरसाइकिल से वापस आए और प्रदीप के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले कार्तिक, आकाश, प्रिंस और 5-6 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अभिषेक पटेल ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से बात की और मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।











Discussion about this post