शामली। शामली में पुलिस ने गोकशी के एक फरार आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वसीम उर्फ गुल्लू पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ झिंझाना थाना से करीब 4 किलोमीटर दूर ऊन रोड के पास सिकंदरपुर बाहड़ी माजरा के जंगल में हुई। आरोपी वसीम कच्ची गढ़ी थाना गढ़ी पुख्ता, शामली का रहने वाला है।
कुछ दिन पहले लव्वा दाउदपुर के पास गोकशी की घटना हुई थी। इस मामले में चौसाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी वसीम ऊन-झिंझाना रोड से गुजरने वाला है।
पुलिस ने जब चेकिंग शुरू की तो बाइक सवार वसीम ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने हंस हेरिटेज के पास उसे घेर लिया। वह बाइक छोड़कर सिकन्दरपुर गांव की तरफ भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को ऊन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी पर गोकशी का आरोप है। अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post