नई दिल्ली। भारत ओर बांग्लादेश के बीच आज खेले जा रहे टी 20 मैच में भारत ने 184 रन बनाए। आज एक बार फिर से विराट कोहली का बल्ला चमका, जिसके साथ ही उन्होने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड तोड दिया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच आज खेले जा रहे टी 20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए है। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रन बनाए।
इसके साथ ही विराट कोहली महेला जयवर्धने को पछाड़ते हुए इतिहास में आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंदों में 145.45 के स्ट्राइकर रेट से 64 रन की पारी खेली. विराट की इस पारी में 8 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने के नाम टी 20 विश्व कप में 1016 रन थे। जयवर्धने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 31 मैच खेले। इस दौरान उनका औसत 39.07 और स्ट्राइक रेट 134.74 था। उनका उच्चतम स्कोर 100 रन था। कोहली ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 25 मैच खेले। उनका 83.41 का प्रभावशाली औसत और 131.71 का स्ट्राइक रेट है। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन है।










Discussion about this post