मुजफ्फरनगर। जनपद के गांव गोयला में आज भारतीय किसान यूनियन के इतिहास में पहिला बार महिला चौपाल बुलाई गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को एक होकर अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होने किसानों को लेकर चल रह ज्वलंत मुद्दों से भी महिलाओं को जोडा।
जनपद के शाहपुर विकास खंड के गांव गोयला में आज भारतीय किसान यूनियन की पहली महिला चौपाल का आयोजन किया गया। पंचायत में महिलाओं के मुद्दों पर मंथन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे किसान नेता चौधरी टिकैत ने कहा कि महिलाओं ने देश और समाज हित में बड़े-बड़े आंदोलन चलाएं हैं। आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने पुरुषों के बराबर योगदान और बलिदान दिया। नए समय में महिलाओं को और अधिक जागरूक और शिक्षित होने की आवश्यकता है। उन्होने इस बार की सिसौली मे होने वाली मासिक पंचायत भी महिलाओं से जुडे मुद्दों पर केंद्रित करने की बात कही। नीचे क्लिक कर देखें राकेश टिकैत के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू का वीडियो
एएसबी न्यूज इंडिया के निदेशक तथा दैनिक अमरीश समाचार बुलेटिन के सहसंपादक अमरीश बालियान के साथ इंटरव्यू में राकेश टिकैत ने कहा कि आने वाले आंदोलनों में हरियाणा ओर पंजाब की तर्ज पर वेस्ट यूपी की माहिलाएं भी बढ-चढकर भाग लेंगी। गन्ना भुगतान के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ना भुगतान के नाम पर सीएम योगी को गलत आंकडे बताए जा रहे हैं। सीएम ने पेराई सत्र से पहले गन्ना भुगतान कराने का दावा किया था, मगर ऐसा नहीं हुआ।
राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू ने सरकार के सामने गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग रखी है। लखनऊ महापंचायत में ट्रैक्टर के जरिए कूच के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि इस बारे में 17 नवम्बर को सिसौली में होने वाली मासिक पंचायत में निर्णय लिया जाएगा।









Discussion about this post