मुजफ्फरनगर। मशहूर सनातनी गायिका कवि सिंह ने रविवार को प्रसिद्ध कवि एवं सनातनी प्रवक्ता प्रहलाद पाहुजा से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आगामी “सनातनी यात्रा” को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, युवाओं में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनजागरण अभियानों पर विचार-विमर्श किया गया।
कवि सिंह ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज को अपनी जड़ों से जोड़ना और सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं को पुनर्जीवित करना है।
प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि “सनातनी यात्रा” समाज में एकता, श्रद्धा और संस्कृति के संदेश को फैलाने का कार्य करेगी। उन्होंने गायिका कवि सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए यात्रा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।










Discussion about this post