मुज़फ्फरनगर। महावीर चौक स्थित जीआईसी मैदान में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की किसान-मजदूर सम्मान पंचायत में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत पहुंचे। उनके पहुंचने पर किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया और राष्ट्रवादी नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।
इस मौके पर सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान भी पंचायत स्थल पर पहुंचे और चौधरी नरेश टिकैत से आशीर्वाद लिया और इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। पंचायत में भाग लेने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है और मैदान में भीड़ उमड़ रही है।
बता दें कि शुक्रवार को टाउन हॉल में राकेश टिकैत के साथ हुई धक्का-मुक्की और अभद्रता की घटना से किसान नाराज हैं। इसी के विरोध में यह महापंचायत आयोजित की गई है, जिसमें हजारों किसान हिस्सा ले रहे हैं।
किसानों का कहना है कि उनके नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।










Discussion about this post