मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश की स्थिति को लेकर जगदगुरु रामभद्राचार्य के विवादित बयान का उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने समर्थन किया है। रामभद्राचार्य ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की तुलना ‘मिनी पाकिस्तान’ से की थी, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा और विवाद जारी है।
सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि जगदगुरु रामभद्राचार्य बहुत विद्वान व्यक्ति हैं और उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश की वर्तमान स्थिति को लेकर जो बयान दिया है, वह सही है।
मंत्री तोमर शनिवार को मुजफ्फरनगर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति के पांचवें चरण का वीसी के माध्यम से उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की सराहना की। उन्होंने बताया कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी लगभग ढाई गुना बढ़ी है।
तोमर ने कहा, “हमारी संस्कृति में नारी शक्ति को देवी का दर्जा दिया गया है। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता का निवास होता है। जगदगुरु रामभद्राचार्य जी विद्वान हैं और समाज को सही दिशा देने का काम कर रहे हैं। उनकी मानसिकता और दृष्टिकोण समाज के लिए मार्गदर्शक है।










Discussion about this post